दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
{"_id":"65d42351423c0fe7330dd72c","slug":"aaj-ka-rashifal-21-february-2024-know-today-horoscope-predictions-for-aries-virgo-aries-leo-in-h-2024-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों के अधूरे काम होंगे पूरे, जानिए सभी राशियों का हाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों के अधूरे काम होंगे पूरे, जानिए सभी राशियों का हाल
Wed, 21 Feb 2024 07:06 AM IST
विनोद शुक्ला
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 21 Feb 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
21 फरवरी का राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा। सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और विभिन्न कार्यों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और सभी लोग एक दूसरे के प्रति आकर्षित होंगे। यदि पारिवारिक रिश्तों में कुछ दूरियां चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। यदि आप संतान की नौकरी को लेकर परेशान चल रहे थे, तो किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। नवीन रिश्तों को बनाने की कोशिशें में आप लगे रहेंगे। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और सभी लोग एक दूसरे के प्रति आकर्षित होंगे। यदि पारिवारिक रिश्तों में कुछ दूरियां चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। यदि आप संतान की नौकरी को लेकर परेशान चल रहे थे, तो किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। नवीन रिश्तों को बनाने की कोशिशें में आप लगे रहेंगे। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है और शेयर मार्केट में निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जो जातक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे हैं, वह किसी बड़ी डील को बहुत ही सोच विचारकर फाइनल करें। आपकी कोई गुप्त बात परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती है, जिसके कारण जीवनसाथी से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।
विज्ञापन
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चे से भरा रहने वाला है। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। बिजनेस की योजनाओं में आप अच्छा धन लगाएंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक रिश्तों में किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। किसी काम में आप उसके नीति-नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपको कुछ ठगी व अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप आर्थिक मामलों में लेनदेन बहुत ही सोच विचारकर करें।