फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष और कन्या राशि वालों को हो सकती है आर्थिक तंगी, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 20 Jul 2024 06:47 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 20 Jul 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
20 July Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 20 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप अपने मन में ईर्ष्या की भावना न रखें, नहीं तो समस्या में आ सकते हैं। इस दौरान आपको अपने कामों को लेकर टेंशन बनी रहेगी। परिवार में यदि किसी सदस्य की सेहत कमजोर चल रही थी, तो उसमें भी सुधार होने की संभावना है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों को लिखा पढ़ी करके निपटाना होगा। आप संतान के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 20 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आप बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम ना लें। आपको घर व बाहर लोगों से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माताजी से समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन में कुछ तनाव तो रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको  किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपकी कोई मूल्यवान वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने के कुछ नए रास्ते मिलेंगे, जिन पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा।  आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप कुछ निर्णय भी लेंगे। जीवनसाथी से बिना पूछे ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई भी लेनदेन ना करें, नहीं तो उससे आपके आपसी रिश्ते खराब होने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed