फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र और सूर्यदेव की युति से इन राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय, करियर में तरक्की के योग

Fri, 19 Jul 2024 06:55 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 19 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
sun and venus conjunction in cancer zodiac sign these sign will be lucky
शुक्र राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
Sun Venus Conjunction: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हुए अन्य ग्रहों के साथ युति करते हैं। आपको बता दें कि आत्मा और मान-सम्मान के कारक ग्रह सूर्य और सुख-वैभव के दाता ग्रह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस तरह के कर्क राशि में शुक्र और सूर्य की युति बनी हुई है। इस युति को शुक्रादित्य राजयोग के नाम से जाना जाता है। सूर्य-शुक्र की युति से कुछ राशि वालों की किस्मत में सुखद बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां। 

 
sun and venus conjunction in cancer zodiac sign these sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य-शुक्र की युति बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकती है। यह युति आपके लग्न भाव में बनी हुई है। ऐसे में आपके मान-सम्मान और धन दौलत में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता के योग हैं। आपको अपने कार्य में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

Astrology: सूर्य राशि परिवर्तन से बना बुधादित्य और शुक्रादित्य योग, इन राशि वालों की पलटेगी किस्मत
 
sun and venus conjunction in cancer zodiac sign these sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य-शुक्र का संयोग बहुत ही फलदायी साबित हो सकता है। यह युति आपकी कुंडली के आय और लाभ से स्थान पर बन रहा है। आय के साधनों में इजाफा हो सकता है। धन लाभ और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत है। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। निवेश से लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। परिवार के सदस्यों की तरफ से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। 

Surya Gochar 2024: सूर्य का कर्क राशि में परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
sun and venus conjunction in cancer zodiac sign these sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य-शुक्र की युति कुंडली के दूसरी यानी धन और वाणी के भाव में बन रहा है। ऐसे में आपको अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आमदनी में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ी डील प्राप्त हो सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपको कई रूके काम रफ्तार पकड़ेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed