फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : मेष, मिथुन और मकर समेत इन तीन राशि वालों की आय में होगा इजाफा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 20 Feb 2023 09:24 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 20 Feb 2023 09:24 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashifal: rashifal : विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

February Horoscope 2023: फ़रवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आएगा और वैवाहिक जीवन में चल रहे अवरोधों से आपको छुटकारा मिलेगा, लेकिन आपको किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बातें शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग कड़ी मेहनत करेंगे, तभी अच्छे मुकाम पर भी पहुंच सकते हैं। निजी जीवन में आप तालमेल बनाए रखें। आप किसी डील को आज बहुत ही सोच समझकर फाइनल करें और किसी के कहने में आकर कोई निर्णय ना लें।
 
Aaj Ka Rashifal 20 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सेहत में गिरावट लेकर आ सकता है। यदि आपको पहले से कोई बीमारी चल रही थी, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को ट्रांसफर मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे और लोग भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे और व्यापार कर रहे लोग यदि कुछ नयापन ला सकें, तो उनके लिए बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपके आमदनी बढ़ने से आप थोड़ा प्रसन्न रहेंगे और यदि कुछ कार्य में रुकावट आ गई थी, तो इससे आपका मन भी परेशान रहेगा। धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप खुद को सही साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन आपका कोई साथी आज आपसे किसी बात को लेकर समस्या खड़ी कर सकता है और आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मित्रों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आप अपने भाई बहनों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कारोबार में तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed