फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : मेष, सिंह और कुंभ समेत इन तीन राशि वालों को मिलेगी कार्यों में सफलता, धन लाभ के योग

Thu, 19 Jan 2023 07:48 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 19 Jan 2023 07:48 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 January 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashifal: rashifal : कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी भी आपके कामों की सराहना करेंगे - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

वार्षिक राशिफल 2023
कन्या राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । वृषभ राशिफल 2023। मेष राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

Aaj Ka Rashifal 19 January 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको घर बाहर लोगों के बीच तालमेल बनाकर रखना होगा। आप बुद्धि विवेक से कार्यक्षेत्र में काम लें, नहीं तो शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती है। आपको माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal 19 January 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह मे कोई बात आ रही थी, तो वह आज दूर होगी और विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी भी आपके कामों की सराहना करेंगे और आप अपने कुछ रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करने में सफल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 January 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी से रुपए पैसे का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो वह आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोग किसी अच्छे काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसमे आपको छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 January 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने भाई बहनों से संबंधों में चल रही कड़वाहट को वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगो के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करेंगे, तभी वह पूरा हो पाएगा। यदि आपका कोई मित्र आज आपसे धन संबंधित मदद मांगे, तो आप उसे पूरा भी कर पाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने या चोरी होने का भय सता रहा है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed