Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
वार्षिक राशिफल 2023
कन्या राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । वृषभ राशिफल 2023। मेष राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, जिससे परिवार के सदस्यों में चल अनबन भी समाप्त होगी। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों को समय से पूरा करें। आपको समाज के हित में काम करने की सोचनी होगी। राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोग किसी समारोह में सम्मानित होंगे, जहां उन्हें कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ कुछ खास खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे और उनके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे, लेकिन आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान सम्मान रखें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह मे यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आज उस पर मुहर लग सकती है। ऑफिस में आपका अपने जूनियर से किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है, लेकिन फिर भी आप परेशान नहीं होंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको कठिन कार्य को करने में हार नहीं माननी है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, उसके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी कंपटीशन की तैयारी में लगे हैं, तो उन्हें उसमें अच्छी सफलता मिलेगी। माताजी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या हो, तो आपको उसे नजरंदाज नहीं करना है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने भाई बहनों के साथ चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा और आपकी साख चारों ओर फैलेगी। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बडी डील को फाइनल करें, तो उसमें अपनी आंखें व कान खुले रखें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आप यदि किसी परिजन से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। संतान को आप कुछ जिम्मेदारियां दे सकते हैं, जिन पर वह खरी उतरेंगी।