फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष और कुंभ समेत इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 13 Jun 2023 06:40 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 13 Jun 2023 06:40 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 13 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें और अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। आवश्यक कार्य को करने में धैर्य दिखाएं और किसी से यदि आपने कोई वादा किया है, तो उसे समय रहते पूरा करें। आपको बड़े सदस्यों से जिद व अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा। व्यक्तिगत संबंधों का लाभ उठाएंगे। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है। माताजी से आपको अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal 13 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप बड़ों से तालमेल बनाए रखें। आपको कोई अकस्मात लाभ मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा। निवेश संबंधी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। निजी मामलों में आप साहस से आगे बढ़ाएंगे और किसी यात्रा पर जाते समय वहां वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज आपको पूरा हो सकता है। संतान से आपको किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा और आपकी धार्मिक कार्य के प्रति आस्था बढ़ेगी। आपको कामकाज के मामलों में सतर्कता बरतनी होगी और आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। कुछ नए जनसंपर्क का आप लाभ उठाएंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और परिवार में आज आप वरिष्ठ सदस्य से किए हुए वादे को पूरा कर सकते हैं। आध्यात्मिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य में आप पूरी सहकारिता से आगे बढ़ेंगे। आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने आवश्यक कार्य की सूची बनाकर चलेंगे, तो आप अपने सभी कामों को आसानी से निपटा पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed