फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : वृषभ, कर्क और कन्या राशि वालों के कार्यों में आ सकती हैं बाधाएं, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 12 Apr 2023 07:07 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 12 Apr 2023 07:07 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 12 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 12 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेगा। आपको यदि कोई रोग चला रहा था, तो आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और धार्मिक व मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आपका व्यवसाय चरम पर होगा और आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 12 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपकी बड़प्पन दिखाने की आदत के कारण आपको समस्या हो सकती है और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग अपने प्रमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन बाद में उन्हें समझ आएगा कि यह उनकी तरक्की लेकर आया है। किसी समझौते पर आज बहुत ही सोच विचारकर दस्तखत करें। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 12 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि वह आज अपने साथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत करेंगे और आप  परिवार में सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने के लिए भी निकालेंगे और आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। करीबियों का साथ व सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण जानकारी को आप किसी बाहरी व्यक्ति से साझा ना करें। नेतृत्व क्षमता भी आज आपकी बढ़ेगी। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 12 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों की बात को पूरा ध्यान दें। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों से जाने जाएंगे, जिससे उनकी छवि और निखर कराएगी। आपको कार्यक्षेत्र में आज  कम लाभ मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed