{"_id":"64352635b7e21310a50f288d","slug":"surya-jupiter-and-rahu-conjunction-2023-know-surya-rahu-yuti-effects-on-these-three-zodiac-signs-in-hindi-2023-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Conjunction 2023: 22 अप्रैल से 14 मई तक बनेगी सूर्य,राहु और गुरु की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Conjunction 2023: 22 अप्रैल से 14 मई तक बनेगी सूर्य,राहु और गुरु की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
Tue, 11 Apr 2023 02:50 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:50 PM IST
विज्ञापन
सूर्य राहु की युति से ग्रहण योग, वहीं गुरु और राहु की युति से गुरु चांडाल योग बनेगा
- फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष के नियम के अनुसार ग्रहों की युति का विशेष फल प्राप्त होता है। एक ऐसी ही ग्रहों की युति 22 अप्रैल से 14 मई तक बनने जा रही है जिसके अनुसार सूर्य राहु और गुरु मेष राशि में विराजमान होंगे ,जिसका विशेष प्रभाव दिखाई देने की उम्मीद है। आपको बता दें कि सूर्य राहु की युति से ग्रहण योग, वहीं गुरु और राहु की युति से गुरु चांडाल योग बनेगा जोकि 3 राशियों के लिए बिलकुल भी शुभ नहीं होगा।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - आपकी राशि से द्वादश भाव में सूर्य राहु गुरु की युति होगी। इसके प्रभाव से 22 अप्रैल से 14 मई तक आपको खर्च के प्रति विशेष रूप से सावधान रहना होगा। इस समय आपको पारिवारिक कलह का सामना करना होगा और यात्राओं से थकान संभव है। इस समय किसी भी प्रकार का आर्थिक लेनदेन आपके पक्ष में नहीं रहने वाला है। मित्रों पर अधिक भरोसा नहीं करे और अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान आपको रखना होगा।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - आपकी राशि से अष्टम भाव में सूर्य राहु गुरु की युति होगी। इसके प्रभाव से 22 अप्रैल से 14 मई तक आपको आकस्मिक दुर्घटना से खुद को बचाना होगा। इस समय आपको वैवाहिक जीवन में बड़े कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम बनाकर चलना होगा। किसी भी प्रकार के बड़े निवेश से आपको बचने की सलाह दी जाती है ! अपने पैसे को पूरी तरह से संभलकर चलें और शेयर मार्केट से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - आपकी राशि से दूसरे भाव में सूर्य राहु गुरु की युति होगी। इसके प्रभाव से 22 अप्रैल से 14 मई तक आपको कुटुंब में तनाव दिखाई दे सकता है। आपके परिवार के सदस्य इस समय आपकी बात नहीं मानेंगे इसलिए क्रोध पर काबू करना होगा। इस समय साहस और पराक्रम की कमी महसूस होगी और उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। इस समय विदेश यात्राओं में काफी समय बर्बाद होने के योग दिखाई दे रहे हैं। सरकारी काम से जुड़े जातक शत्रु पक्ष से सावधान रहें।
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-
- Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय
- Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर
- Astrology: सूर्य-शुक्र की युति गृहस्थ के लिए शुभ क्यों नहीं ? क्यों मिलते है विपरीत परिणाम ?
- April Horoscope 2023: अप्रैल महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
- Weekly Horoscope (10-16 April): सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ