फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 8 May : मिथुन, सिंह और कुंभ राशि को मिलेंगे धन लाभ के अवसर, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Mon, 08 May 2023 12:19 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 08 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 08 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 08 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे, जिससे उन्हे खुशी होगी और भविष्य में उन्हें अच्छा मुनाफा भी दे सकती है। आपको परिवार के सदस्य के साथ आज कुछ कामों को लेकर बातचीत करनी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको किसी डील को फाइनल करने के बाद अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा।
Aaj Ka Rashifal 08 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव लेकर आने वाला है, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखने से बचना होगा और आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन फिर भी आप नाकामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 08 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने बिजनेस के कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपका कोई का मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें भी आपको जीत मिल सकती है। आपको किसी मनपसंद काम को करने में मजा आएगा और आप भाई बहनों से चल रहे वाद विवाद को समाप्त करेंगे। आप घर परिवार में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।आप कोशिश कामयाब रहेगी।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 08 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छे लाभ के योग बनेंगे। ऑफिस में आपके मन मुताबिक माहौल बनेगा और जो काम आपके अधूरे पड़े हैं, तो आज वह पूरे सकते हैं। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। यदि वह आपको कोई सलाह देंगे, तो वह भी आ जाएगी, लेकिन आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed