फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्तम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 08 Jun 2024 07:22 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 08 Jun 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 08 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
08 जून का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 08 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा।  आप अपने रोजमर्रा के कामों को लेकर पूरी मेहनत करेंगे, तभी उन्हें सफलता मिलेगी।  प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी काम के पूरा न होने से  आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको  अपने परिवार में सदस्यों के साथ मिलकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे, तभी वह दूर होगी ।

Aaj Ka Rashifal 08 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। परिवार में  सदस्यो के साथ आप कुछ काम को लेकर योजना बना सकते हैं।  किसी संपत्ति संबंधित मामले में आप सावधान रहें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो आज उनकी वह तलाश खत्म होगी, उन्हें एक बेहतर बेहतर जीवनसाथी मिल सकते हैं। आपको अपनी खुशियों में सराबोर रहेंगे। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 08 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आपका किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आपको  मजबूती मिलेगी। आप अपनी संतान को किसी एक्टिविटी में हिस्सा दिला सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपसे कोई कार्य क्षेत्र में कोई गलती हुई थी, तो उसके लिए आपको अपने अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 08 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने पिताजी के शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में  किसी की कही सुनी बातों में ना आए। आप अपने धर्म का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन आप अपनी कुछ पुरानी गलतियों को लेकर परेशान रहेंगे। घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed