फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : वृषभ, कुंभ और मिथुन राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 06 Feb 2023 07:37 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Feb 2023 07:37 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 06 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashifal: कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी भी आपके कामों की सराहना करेंगे - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

February Horoscope 2023: फ़रवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 06 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा जबकि कुछ समस्याएं आपके सिर पर चढ़कर बोलेंगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। आप अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर परेशान हो सकते है। आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी आ रही थी, तो उनके लिए आप अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं। परिवार में कोई सदस्य नौकरी के कारण घर से दूर जा सकता है।

Aaj Ka Rashifal 06 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आप आमदनी बढ़ने से अच्छा खासा खर्च करेंगे और परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी आसानी से पाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग कुछ भी करके आगे बढ़े, तो बेहतर रहेगा, नहीं तो उन्हें समस्या हो सकती है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों में प्रेम की भावना बनी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 06 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपकी आज कोई छोटी से छोटी गलती पर से भी पर्दा हट सकता है, लेकिन आप अपने अधिकारियों की बातों को मानकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको समाज में कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक मानसिक बहुत से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 06 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। आप अपने खानपान से बाहर की चीजों को बिल्कुल हटा दें और सात्विक भोजन पर ध्यान दें। साझेदारी में यदि आप किसी काम को कर रहे हैं, तो उसमें आज आपकी कोई बात बिगड़ सकती है, जिसे आपको संभालना होगा। परिवार में किसी सदस्य की व्यवहार को लेकर आप परेशान रहेंगे और आप यदि कार्यक्षेत्र में कोई सलाह देंगे, तो अधिकारी भी उस पर अमल करते नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चला आ रहा था, तो उससे आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed