फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : मिथुन, सिंह और कुंभ समेत तीन राशि के लोगों के लिए दिन रहेगा खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 05 Feb 2023 07:50 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 05 Feb 2023 07:50 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 05 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashifal: सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना पड़ सकता है। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

February Horoscope 2023: फ़रवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 05 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है, क्योंकि उन्हें कोई अच्छा पद मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। भाई बंधुओं से चल रही अनबन भी समाप्त होगी और आप अपने परिवार में किसी भजन कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी करा सकते हैं। आपको व्यापार की कुछ योजनाओं को बनाने के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा। यदि आपने आलस्य को बनाए रखा, तो आपको नुकसान हो सकता है। आपको कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा।


Aaj Ka Rashifal 05 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधान रहें, नहीं तो कोई उनके साथ धोखा कर सकता है। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं की शिक्षा देंगे। आपके आकर्षण को देखकर लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे और आपके मान सम्मान में वृद्धि होती दिख रही है। आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। आप आय से ज्यादा व्यय होने से थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 05 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप कुछ अनोखी कोशिशों में लेंगे रहेंगे और यदि आपको आज किसी गरीब की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। कुछ नए कामों में बढ़ सकते हैं, लेकिन रचनात्मक विषयों से भी आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। कला व कौशल में आज वृद्धि होगी। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 05 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर दिखाने के लिए रहेगा। आप किसी दिखावे में ना पड़े। अत्यधिक धन व्यय ना करें। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे और आपकी आय में वृद्धि होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी मित्र से बहुत ही सोच-विचार कर बातचीत करनी होगी, नहीं तो आपके मन की बात लोगों के सामने उजागर हो सकती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed