फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, तुला और धनु समेत तीन राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 04 Sep 2023 07:02 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 04 Sep 2023 07:02 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 04 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है और आपको अपने मन में अच्छे विचारों को रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और यदि आपको किसी चीज को लेकर समझौता करना पड़े, तो उसमें अवश्य करें, तभी आप अपने किसी बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल कर पाएंगे। किसी यात्रा पर जाने से पहले वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने का भय सता रहा है और बिजनेस में यदि आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है।

Aaj Ka Rashifal 04 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में समस्या लेकर आने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम व स्नेह बना रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान चल रहे थे और आपको उसकी चिता सता रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की कोई बात बुरी लग सकती है, जिसके कारण बेवजह कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपको अपने मन की बात सोच समझकर ही किसी मित्र सहकर्मी से शेयर करें, तो ही बेहतर रहेगा। लोगों के साथ व्यवहार सामान्य रखें। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके दे सकते हैं। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा हो सकता है, लेकिन यदि अपने माताजी से किए हुए वादे को कल पर टाला, तो वह आपसे नाराज हो सकती है और आपको आपका निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको बिजनेस में कूटनीति बनानी होगी, तभी आपका काम पूरे हो सकेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, लेकिन यदि आपने परिवार में लोगों की जरूरतो पर ध्यान नहीं दिया था, तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ बचत की योजनाओं पर ध्यान देना होगा और जो लोग सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उन्हें आज अच्छे कामों को करने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी छवि और निखर कर आएगी। आपको आज दूसरों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed