फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: शुभ योग बनने से इन पांच राशि के लोगों को धन लाभ और कार्यों में मिलेगी सफलता

Thu, 02 Feb 2023 07:30 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 02 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 02 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
2 फरवरी का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

February Horoscope 2023: फ़रवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 02 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जोड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने मे कामयाब रहेगे। आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय सूझबूझ कर लेना होगा और आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज़ दे सकते हैं। यदि काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें  आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ जा सकते हैं और उन्हें उसमे सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।  
Aaj Ka Rashifal 02 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है और आपको अपने कामों में विनम्रता बनाए रखें। किसी निवेश संबंधी मामले में  आप सावधान रहे। किसी सरकारी काम में आज आप अधिकारियों से ना उलझे, नहीं तो  आपका वह काम लंबा लटक सकता है, जो लोग विदेश की यात्रा पर जाने की कोशिश में लगे हुए थे, तो उन्हें आज कोई मौका मिल सकता है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशी होगी और आप परिवार में किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 02 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आज आपको लाभ के एक भी अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसका आपको लंबे समय से भय सता रहा था। आपके कुछ मित्र आज आपके लिए मददगार रहेंगे और किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से आज आपको खुशी होगी, जिसके बाद आप आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 02 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको नेतृत्व क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखें, यदि आपने उसमें बदलाव किया, तो वह आपको परेशान होना पड़ सकता है। किसी कानूनी मामले में  आप टांग ना अड़ाएं, नहीं तो आपको उसके लिए कोई दंड भी मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आप आज किसी काम के पूरा ना होने के कारण निराश रहेंगे, लेकिन फिर भी वह आपको मनाने में कामयाब रहेंगे और विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed