फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2023: 15 फरवरी से बनेगा मालव्य राजयोग, शुक्र की कृपा से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत

Wed, 01 Feb 2023 01:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 01 Feb 2023 01:42 PM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar 2023 Rashi Parivartan Venus Transit Meen Will Give Raja Yoga to 3 Zodiac Horoscope from 15 Feb
venus transit 2023: शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल, शुक्र एक शुभ ग्रह है और मीन राशि शुक्र की उच्च राशि है। 15 फरवरी को शुक्र का गोचर गुरु की राशि में होगा और वहीं विराजमान गुरु की उनसे युति होगी। शुक्र सभी प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाला ग्रह है और गुरु के साथ युति होने से शुक्र को विशेष बल प्राप्त होता है। ज्योतिष का नियम है कि शुक्र अगर अपनी स्वराशि, मूल त्रिकोण राशि या उच्च राशि में हो तो मालव्य राजयोग का निर्माण होता है। यह योग केंद्र में फलित होता है। ऐसे में मीन राशि, धनु राशि और मिथुन राशि के जातकों के लिए यह राजयोग विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है। आइये विस्तार से समझते है कि इन राशियों को शुक्र की कृपा से क्या-क्या फायदा होगा। 


यह भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2023 Rashi Parivartan Venus Transit Meen Will Give Raja Yoga to 3 Zodiac Horoscope from 15 Feb
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- आपके लिए यह राजयोग आपके दशम भाव में घटित होने वाला है। इस राजयोग के प्रभाव से आपको भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा। इसके अलावा ऐसा भी हो सकता है कि आप अपने परिवार के साथ विदेश घूमने चले जाए। इस समय अपने कार्य स्थल पर आपको बेहद शानदार सफलता प्राप्त होगी और आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। शुक्र देव की कृपा से आपको समस्त भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। लेखन और अभिनय से जुड़े जातक अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 
Shukra Gochar 2023 Rashi Parivartan Venus Transit Meen Will Give Raja Yoga to 3 Zodiac Horoscope from 15 Feb
rashi - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि- आपके लिए यह राजयोग आपके चौथे भाव में घटित होने जा रहा है। इस राजयोग के प्रभाव से आपको किसी नई कंपनी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस समय आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन करवाया जा सकता है। शुक्र की कृपा से आपको व्यापार में अच्छा  मुनाफा होने की उम्मीद है। आपकी महिला मित्र आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाली है। इस समय आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलने की उम्मीद है। आपका वैवाहिक जीवन बेहद सुखमय रहने वाला है। इस समय आपको पदोन्नति भी दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2023 Rashi Parivartan Venus Transit Meen Will Give Raja Yoga to 3 Zodiac Horoscope from 15 Feb
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि- आपके लिए यह राजयोग लग्न भाव में ही घटित हो रहा है। इस राजयोग के प्रभाव से आपके अंदर एक अलग प्रकार का आत्मविश्वास दिखाई देगा। इस समय आपका समाज में मान सम्मान बढ़ने वाला है। आपकी पत्नी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। इस दौरान आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस समय सरकार से आपको लाभ होगा। सरकारी नौकरी लग सकती है। सत्ता पक्ष से जुड़े लोग आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। विदेश यात्रा के योग बनेगे। शुक्र की कृपा से विदेशी निवेश प्राप्ति होने के भी योग है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed