फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: जुलाई का पहला दिन सिंह और तुला राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 01 Jul 2023 07:21 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 07:21 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 01 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
01 July Ka Rashifal - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 01 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए शुभ सूचना लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में  आपको मनमुताबिक काम मिलने से प्रसन्नता होगी। आपके मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती हैं और आपका विश्वास भी आज चरम पर रहेगा। परिवार से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। दिए गए कार्य को समय रहते पूरा करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। सम्पत्ति खरीदने बेचने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।
 

Aaj Ka Rashifal 01 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी के साथ साथ आप पार्ट टाईम कार्य भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति से हुई मुलाकात आपके लिए लाभकारी साबित होगी । पारिवारिक रिश्तों में चल रही समस्या से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। परिवार के किसी बुज़ुर्ग सदस्य को शारीरिक कष्ट हो सकता है, इसे नजरअंदाज ना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 01 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सब कुछ पा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। बड़ों की  सलाह आज आपके काम आएगी। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन प्रभावशाली रहेगा। अपने ज़रूरी कामों को समय रहते पूरा करें। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को बातचीत कर और बच्चों की काउंसलिंग करके सुलझाया जा सकता है। 

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 01 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने मन मुताबिक काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने आवश्यक कार्यों की सूची बनाकर पूरा करने से आसानी होगी। छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ कर दें। यदि आप कोई नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपना काम निकलवाने  के लिए आज अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।आवेश में आकर आप कोई भी निर्णय नहीं ले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed