{"_id":"649be97807c7f1da10052ee8","slug":"shani-vakri-2023-impact-on-these-zodiac-sign-shani-sade-sati-and-shani-dhaiya-2023-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Vakri 2023: शनिदेव की उल्टी चाल से अब इन राशि वालों पर शुरू हो गया साढ़ेसाती का कष्ट","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Vakri 2023: शनिदेव की उल्टी चाल से अब इन राशि वालों पर शुरू हो गया साढ़ेसाती का कष्ट
Fri, 30 Jun 2023 05:44 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 30 Jun 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
shani vakri 2023
- फोटो : अमर उजाला
अक्सर लोगों की जुबान पर शनि का नाम आते ही वे परेशान हो जाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को पापी ग्रह माना गया है क्योंकि जिन जातकों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या लग जाती है उनके अच्छे दिनों की समाप्ति और बुरे दिन की शुरुआत हो जाती है। हालांकि शनिदेव कर्मफल दाता और न्यायाधिपति भी है यानी यह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर शुभ फल और दंड दोनों की प्रदान करते हैं। शनि की चाल सभी ग्रहों में से सबसे धीमी है इस कारण से शनिदेव का शुभ-अशुभ प्रभाव ज्यादा दिनों तक रहता है। आपको बता दें कि शनि अभी कुंभ राशि में रहते हुए वक्री चाल से चल रहे हैं। शनिदेव यह उल्टी चाल अभी कुछ दिनों तक रहेगी जिस कारण से कुछ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रभाव शुरू हो चुका है। ऐसे में कुछ दिनों के लिए इन राशि के लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।
shanidev
इन राशि के जातकों पर है साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव
शनि की साढ़ेसाती जब चलती है तो यह तीन चरणों से होकर गुजरती है। शनिदेव 17 जून को कुंभ राशि में रहते हुए वक्री हुए है जिस कारण से मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का सबसे कष्टकारी समय शुरू हो चुका है। वहीं कुंभ राशि के लोगों पर दूसरा चरण और मकर राशि पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़े दिनों के लिए ज्यादा सतर्क रहने की जरूर है। नुकसान होने की संभावना लगातार बनी रह सकती है ऐसे में कोई भी निर्णय लेते समय सभी पहलुओं पर विचार करना जरूरी है। धन और सेहत संबंधी बातों पर आपको ज्यादा ध्यान रखना होगा।

ShaniDev
- फोटो : अमर उजाला
इन राशियों पर ढैय्या का प्रभाव
शनि के वक्री होने से कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या का कष्टकारी चरण जारी है। आपको भाग्य का साथ बहुत ही कम मिलेगा जिस कारण से आपको अपने ज्यादातर कार्यों में असफलता ही प्राप्ति होगी। आपको बता दें कि शनि देव कर्क राशि वालों के लिए उनकी कुंडली में आठवें भाव में और वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली में चौथे भाव में हैं। छात्रों के लिए यह समय अपनी तैयारी के लिए ज्यादा देने का होगा नहीं तो आपको निराशा प्राप्त हो सकती है। माता जी की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Shani Dev
- फोटो : istock
शनिदेष खत्म करने के उपाय
- हर शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की नीचे तेल का दिया जलाएं, इससे शनिदेव जल्द प्रसन्न होंगे।
- शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर भगवान शनि के दर्शन करें और शनि चालीसा का पाठ करें।
- शनिवार के दिन गरीबों और जररूतमंदों को सरसों का तेल और काली दाल का दान करें।
- शनि से जुड़े मंत्रों का लगातार जाप करते रहें।
- किसी भी गरीब और लाचार आदमी को कष्ट न पहुंचाएं।
Sawan 2023: इस बार एक नहीं दो महीने का होगा सावन, वर्षों बाद बन रहा खास संयोग
Sawan 2023: इस बार सावन में शिव जी के साथ भगवान विष्णु भी बरसाएंगे अपनी कृपा, जानिए क्यों बन रहा ये खास संयोग