Love Horoscope 12 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके दिल में कुछ हलचल सी रहेगी। किसी पुराने झगड़े या गलतफहमी की बात दिमाग में घूम सकती है। अगर आप रिश्ते में हैं तो साथी से खुलकर बात करें, मन हल्का होगा और रिश्ता मज़बूत भी होगा। जो अकेले हैं, उनके सामने कोई पुरानी पहचान दोबारा से जुड़ने की कोशिश कर सकती है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन घबराइए मत, ये दिन की बात है। आप चाहें तो प्यार से सब कुछ संभाल सकते हैं। आज आपकी कोशिशें असर दिखाएंगी। सिंगल लोगों को किसी खास इंसान की ओर से दिलचस्पी मिल सकती है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपकी बातों में मिठास है, और यही आपकी ताकत है। अगर किसी को मन में पसंद करते हैं, तो आज बात बढ़ सकती है। रिश्ते में हैं तो साथी के साथ बैठकर दिल की बातें करने का बढ़िया मौका है। आज का दिन प्यार भरा और हल्का-फुल्का रहेगा।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज भावनाएं ज्यादा हावी हो सकती हैं। पुरानी बातें याद आएंगी, किसी पुराने रिश्ते की टीस महसूस हो सकती है। लेकिन जो आपके साथ है, उसका साथ मत छोड़िए। प्यार में स्थिरता ज़रूरी है, और आप इसे निभा सकते हैं। सिंगल हैं तो दिल से जुड़ी कोई बात आपको भावुक बना सकती है।