फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 12 Apr 2025 05:34 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 12 Apr 2025 05:34 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 12 अप्रैल 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 12 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
12 April Rashifal - फोटो : adobe stock

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। 

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 12 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। बिजनेस में भी आपकी योजनाएं आपको अच्छा लाभ देंगी, जिससे आप खर्च भी आसानी से कर सकेंगे। आप अपने भविष्य को लेकर भी कुछ धन संचय करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी और आपके बीच यदि किसी बात को लेकर दूरी आ गयी थी, तो वह समाप्त होगी। आपको किसी परिजन से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 12 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि आपका धन फंसने की संभावना है, इसलिए आप बिना सोचे समझे किसी से धन को लेकर कोई वादा ना करे, नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको कोई निर्णय समझदारी दिखाते हुए लेना होगा। संतान ने यदि किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम को दिया था, तो उसमें उन्हें अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 12 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आप काम को ज्यादा महत्व देंगे। आप अपने खान-पान पर भी नियंत्रण बनाएं। पारिवारिक समस्याएं फिर से उठ सकती है, जिनको लेकर आपको टेंशन अधिक रहेगी। वरिष्ठ सदस्य आपकी काफी मदद करेंगे। आपको अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी, जिससे आपको समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 12 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी अच्छी सोच आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपके बॉस भी आपसे काफी खुश रहेंगे और आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed