Love Horoscope 03 June 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मकर राशि वालों का पार्टनर उनके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। लेकिन ससुराल पक्ष से जुड़ा कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। रिश्तों को मजबूत करने के लिए खुलकर बात रखें। आज क्रश से लेकिन आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी और आप भविष्य की प्लानिंग करेंगे। आप दोनों के रिश्ते की पहचान यह भरोसा है, इसलिए इसे बनाए रखें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सिंगल लोगों को इंतजार जारी रहेगा। जीवनसाथी संग मुलाकात होने की संभावना नहीं है। ये दिन कपल के लिए सामान्य रहेगा। फिलहाल साथी संग समय बिताने का वक्त नहीं मिलेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान है तो भी टल सकता है।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रिश्तों में स्थिरता रहेगी। भावनाओं को साझा करने में संकोच न करें। आप सिंगल हैं, तो पुराने रिश्तों की यादें ताजा हो सकती हैं। प्यार में नई शुरुआत करना आसान नहीं होगा, इसलिए खुद को तैयार करें।