फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Luckiest Horoscope: जून का पहला सप्ताह इन तीन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, करियर में मिलेगी सफलता

Mon, 02 Jun 2025 12:55 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 02 Jun 2025 12:55 PM IST
सार

Weekly Luckiest Zodiac Sign 2 to 8 June 2025: सोमवार 2 जून 2025 से जून महीने के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं सूर्य वृषभ राशि में मौजूद है। 

विज्ञापन
Weekly Luckiest Zodiac Sign 2 to 8 June 2025 know june Luckiest Horoscope
Luckiest Horoscope - फोटो : adobe

Weekly Luckiest Zodiac Sign 2 to 8 June 2025: सोमवार 2 जून 2025 से जून महीने के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं सूर्य वृषभ राशि में मौजूद है। इसके अलावा ग्रहों के राजकुमार बुध 6 जून 2025 को मिथुन में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक इस सप्ताह जब बुध मिथुन राशि में और सूर्य वृषभ राशि में रहेंगे, तो उनकी युति से भास्कर योग का निर्माण होगा। इस योग के प्रभाव से 12 राशियों को शुभ-अशुभ फल मिल सकता है। लेकिन इन तीन राशि वालों को लाभ की प्राप्ति संभव है। आइए इनके नाम जानते हैं।

Weekly Luckiest Zodiac Sign 2 to 8 June 2025 know june Luckiest Horoscope
परिवार के सदस्यों के बीच चला आ टकराव समाप्त होगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। - फोटो : amar ujala

वृषभ साप्ताहिक लकी राशिफल
जून का पहला सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपके सभी अटके काम पूरे होंगे। इस दौरान जिन सरकारी कामों को पूरा करने में आपको बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होगी। ग्रहों के प्रभाव से सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको सत्ता पक्ष से जुड़े प्रभावी लोगों के साथ संपर्क स्थापित करने के अवसर प्राप्त होंगे। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति संभव है। आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रमेगा। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा टकराव समाप्त होगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है।  

Weekly Luckiest Zodiac Sign 2 to 8 June 2025 know june Luckiest Horoscope
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी। किसी पुराने केस में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। - फोटो : amar ujala

सिंह साप्ताहिक लकी राशिफल
सिंह राशि वालों की दैनिक आय में वृद्धि होगी। इसके अलावा आपकी कार्यक्षेत्र में भी सराहना होगी। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। मेहनत रंग लाएगी, जिससे आय के नए स्रोत भी बनेंगे। संचित धन में भी वृद्धि होगी। संतान की ओर से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी। किसी पुराने केस में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Luckiest Zodiac Sign 2 to 8 June 2025 know june Luckiest Horoscope
सप्ताह के मध्य में संपत्ति का सुख प्राप्त होगा। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग रहेगी। सभी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। - फोटो : amar ujala

तुला साप्ताहिक लकी राशिफल
ज्योतिषियों के मुताबिक इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य मनमुताबिक तरीके से समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में संपत्ति का सुख प्राप्त होगा। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग रहेगी। सभी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Shukra-Guru Yog 2025: 5 जून से शुक्र-गुरु का दुर्लभ योग, इन 5 राशियों पर बरसेगा धन और सौभाग्य

Mangal Gochar: जून में होगा मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed