लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपनी बेजान ज़िन्दगी में चाहत का रंग भरने के लिए अपने व्यक्तित्व के साथ साथ अपनी सूरत पर भी ध्यान दें। रोमांस में आई समस्याओं को आप आपसी तालमेल से दूर कर सकते हैं।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप अपने साथी से विचारों को शेयर करेंगे और भविष्य की योजना बनाना भी आपको ख़ुशी देगा। आपको नकारात्मक चीज़ों को नजरअंदाज कर के अपने रिश्ते को मजबूत बनाना है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर प्रेम में कोई परेशानी है तो इस रिश्ते को रबड़ की तरह न खींचे बल्कि एक दूसरे को कुछ समय दें। वक्त हर घाव भर देता है। यह व्यस्त अवधि आपके और आपके चाहने वालों के बीच में दरार डाल सकती है जिससे वो आपसे भावनात्मक रूप से दूर महसूस करेंगे।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने दिल के खास व्यक्ति पर आज विशेष ध्यान और प्रेम दें। जो लोग आपसे प्यार करते है उनके अनदेखा न करें क्योंकि वही आपकी शक्ति और आत्मविश्वास के आधार हैं। पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है, मुद्दों को शांति और नम्रता से सुलझाएँ।