लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जो संबंध अभी तक चले आ रहे थे आज किसी कारणवश वह टूटने की कगार पर आ सकते हैं। सुबह तक तो समय ठीक ही होगा लेकिन जैसे - जैसे दिन बढ़ता जाएगा तब संबंधों में गर्माहट देखी जा सकती है। आपका प्रेमी बिना बात किसी छोटी बात को अज्ञानतावश अथवा किसी के बहकावे में आकर, तूल दे सकता है। इससे आपका हृदय काफी अधिक आहत होगा और आप भी क्रोध में आकर उसे खरी खोटी सुना सकते हैं।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): शादीशुदा होते हुए भी यदि आप किसी अन्य के साथ जुड़े हुए हैं तब आपके लिए दिन अनुकूल नही कहा जा सकता है। आज आपका भेद खुलने की संभावना बनी हुई है और यह दोपहर बाद अधिक नकारात्मक नजर आता है। आपकी ओर से कुछ नहीं होगा बल्कि आपका प्रेमी यह राज जग जाहिर कर सकता है और आप एक नई मुसीबत में फंस सकते हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आप आज प्रेमी के साथ कहीं जाने की योजना बना सकते हैं ताकि आप दोनों शरीरिक संबंध बना सकें। ठीक है आप शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं तो बनाए लेकिन इसके लिए आप दोनों पहले भली भांति सोच लें तकि भविष्य में आप दोनों परस्पर एक - दूसरे पर लाँछन ना लगा सकें। प्रेम एक पवित्र बंधन है इसलिए जो भी करें पवित्रता से करें।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेमी से आज "सरप्राईज्ड गिफ्ट" मिल सकता है इससे आपको ज्यादा प्रसन्नता नहीं होगी और मिला हुआ उपहार भी आपको ज्यादा पसंद नहीं आएगा। इससे आपके प्रेमी का मन कुछ टूटा हुआ सा हो सकता है लेकिन दोपहर बाद जब आपका मूड कुछ अच्छा होगा तब आपको अहसास होगा कि आपने दिल क्यूँ दुखाया।