लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
यह भी पढ़ें-
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज के दिन मन में उत्साह और कुछ नया करने का दिन रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ नजदीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में दूरी है तो आज मतभेदों को दूर करने के लिए बेहतरीन समय है। साथी काे संंग प्यार के दो बोल आपकी हर तकलीफ दूर करेंगे।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज जीवनसाथी संग अच्छा समय बीतेगा। वहीं प्रेमियों के लिए दिन अच्छे से बीतेगा। आपके प्रेम संबंध स्नेह से भरपूर है। लेकिन जब बात आपकी मौजूदगी की होती है तो आप खुद को खोया खोया महसूस करते हैं। आप दोनों साथ में अपने भविष्य के सपनों को बुनें, यह सपने ज़रूर सच होंगे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वाले जातकों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। आप विपरीत लिंग के लोगों से मिलने जुलने में अधिक दिलचस्पी रखते हैं। आज आप बोरियत से बचने के लिए अपने आप किसी खेल या शौक में व्यस्त रह सकते है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। प्रेमी जोड़े आज कुछ नया कर सकते हैं। आप दोनों रोमांच और उत्तेजना को साथ में अनुभव करेंगे।अपने साथी को प्यार और देखभाल का अनुभव कराएं।