Love Horoscope 05 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करने का मौका पाएंगे। मन की कोई बात जो काफी समय से अंदर थी, अब बाहर आने का सही समय है। सिंगल लोगों को भी किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): रिश्ते में मिठास बनी रहेगी, लेकिन आपको थोड़ा धैर्य भी रखना होगा। पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें, बिना प्रतिक्रिया दिए। जो सिंगल हैं, वे किसी आकर्षक व्यक्ति से मिलने का संयोग बना सकते हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रह सकती है। दिल और दिमाग दोनों अलग-अलग रास्तों पर चल सकते हैं। अगर आप सच्ची बात कहना चाहते हैं, तो समय निकालें और शांति से संवाद करें। रिश्तों में स्पष्टता जरूरी होगी।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका पार्टनर आज आपके लिए बहुत सपोर्टिव रहेगा। रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव दोनों मजबूत होंगे। सिंगल लोगों के लिए ये दिन थोड़ी उम्मीद लेकर आ सकता है, लेकिन पहल आपको करनी होगी।