29 सितंबर राशिफल: आज इन 8 राशियों के जीवन में खिलेंगे खुशी के फूल तो बाकी 4 को भारी पड़ेगी भूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने मनमौजी और जिद्दी स्वभाव को काबू में रखें, खास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में। क्योंकि ऐसा न करने पर वहां का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ आएगा और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। कामकाज के दबाव से खुद को शान्त करने के लिए हो सकता है कि आपको पर्याप्त समय न मिले। गप्पबाज़ी और अफवाहों से दूर रहें। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं।
बहुत ज़्यादा रोमांच और दीवानगी की ऊंचाई आपके तंत्रिका-तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है। इन दिक्कतों से बचने के लिए अपनी भावनाओं को काबू में रखें। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। अपने जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएं। इससे आपको साथ में काम करने का आनंद मिलेगा और जुड़ाव महसूस होगा। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। आईटी से जुड़े लोगों को अपना जौहर दिखाने का मौका मिल सकता है। आपको कामयाबी पाने के लिए केवल काम पर एकाग्र होकर जी-तोड़ मेहनत करने की ज़रूरत है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। शादीशुदा ज़िन्दगी के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।
सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से न फिसलने दें। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा मौका साबित होंगी। रोमांस-घूमना-फिरना और पार्टी रोमांचक तो होंगे, लेकिन साथ ही थकाऊ भी रहेंगे। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। सुनी-सुनाई बातों पर आंखे मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। आपके प्रिय का एक अप्रत्यासित सकारात्मक कार्य, विवाह को लेकर आपकी धारणा को बदल सकता है।
दोस्त आपका परिचय किसी खास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी समय पर टल सकती है। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।