जीवन के इस सफर में हर किसी को हमसफर की तलाश होती है। युवावस्था आते ही भावी पति या पत्नी के बारे में जानने की इच्छा प्रबल होती जाती है। यदि आप भी अपने भावी जीवनसाथी के स्वभाव आदि के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं तो अपनी राशि के अनुसार उसकी पूरी जानकारी पाने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
मेष —
इस राशि के जातकों का जीवनसाथी मजबूत कद काठी वाला व मधुरभाषी होगा। हमेशा सच बोलने वाला और पूजा पाठ करने वाला होगा। निश्चित रूप से वह सामथ्र्यवान और खरीददारी में काफी होशियार होगा। लेकिन जीवनसाथी का भाग्योदय थोड़े विलंब से होगा।
वृषभ —
आपका जीवनसाथी आलसी व कठोर स्वभाव वाला होगा। उसके मिथ्याभाषी व बात-बात पर क्रोध करने की आदत होगी। वह पिता, गुरु आदि से सबक लेने वाला नहीं होता है। उसमें उच्चाधिकारी होने की संभावना बहुत अधिक होती है।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन —
इस राशि के जातकों का जीवनसाथी कठोर स्वभाव वाला और धार्मिक कार्यों में कम रूचि रखने वाला होगा। उसका पढ़ने-लिखने में कम मन लगेगा और उसके ढेर सारे मित्र होंगे। उसमें खाली बैठने की आदत नहीं होगी। वह सदा किसी न किसी काम में लगा रहेगा। ऐसे लोग साहसी एवं शत्रुओं को पराजित करने वाले होते हैं।
कर्क —
इस राशि के जातकों का जीवनसाथी चरित्रवान एवं संग्रही होगा। वह बड़े कद-काठी वाला होगा लेकिन उसमें रिस्क लेने की क्षमता कम होगी। तेज-तर्रार होने के साथ-साथ छल-बल में माहिर होगा। दूसरों को ठगने वाला लेकिन तुरंत माफी मांगने वाला होगा। इन सभी खूबियों और कमियों के साथ अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार होगा।