जानिए गुरुवार 20 सितंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे। अपनी परेशानियाँ उनसे बांटने में हिचकिचाएँ नहीं। निश्चित तौर पर आप उन्हें हल करने में सफल रहेंगे। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। कामकाज में कोई भारी ग़लती हो सकती है, अगर आप बीच-बीच में सोशल मीडिआ चलाना बंद नहीं करें तो। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज आपको कई दिक़्क़तों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। ग़ुस्से का उफ़ान रोक पाना बहुत मुश्किल है- लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। आप इस दिन को अपनी ज़िन्दगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के मौक़े को आज यूँ ही न गवाएँ तो। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा फ़ायदा न उठाने दें। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपके सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा।
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
असुविधा आपकी मानसिक शान्ति को ख़राब कर सकती है। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफ़ी खिन्न कर सकता है। मुमकिन है कि कामकाज के मोर्चे पर यह काफ़ी मुश्किल दिन रहे। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें।