फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 सितंबर राशिफल: बुध के राशि परिवर्तन से 7 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, बाकी 5 को आज न मिलेगा आराम

Wed, 19 Sep 2018 09:16 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Vikas Shekhawat Updated Wed, 19 Sep 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
19 September 2018 rashifal daily horoscope 19th day of September month

जानिए बुधवार 19 सितंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

19 September 2018 rashifal daily horoscope 19th day of September month
aries - फोटो : aries

आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आपको अपने अटके कामों को पूरा करने में इसका इस्तेमाल करना चाहिए। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपके प्रियजन ख़ुश हैं और आपको शाम के लिए उनके साथ कोई योजना बनानी चाहिए। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

19 September 2018 rashifal daily horoscope 19th day of September month
taurus - फोटो : taurus

वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें, ख़ास तौर पर अगर आप रात के समय यात्रा कर रहें हों। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। नये रोमांस की संभावना प्रबल है, प्रेम का फूल आपकी ज़िन्दगी में जल्दी ही खिल सकता है। यह करिअर के मोर्चे पर उन बदलावों को करने का सही वक़्त है, जिनके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

19 September 2018 rashifal daily horoscope 19th day of September month
gemini - फोटो : gemini

शरीर के किसी अंगे में दर्द होने की संभावना है। किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसमें ज़्यादा शारीरिक मेहनत की ज़रूरत हो। पर्याप्त आराम भी करें। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। कामकाज के दबाव से ख़ुद को शान्त करने के लिए हो सकता है कि आपको पर्याप्त समय न मिले। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। 

विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

19 September 2018 rashifal daily horoscope 19th day of September month
cancer - फोटो : cancer

ज़िन्दगी की बेहतरीन चीज़ों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग़ के दरवाज़े खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला क़दम है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed