फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीवनसाथी बनाने से पहले ज्योतिष से जानें उससे जुड़े हर राज

Tue, 18 Sep 2018 08:21 PM IST
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक Updated Tue, 18 Sep 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
know hidden detail about your fiance and lover by horoscope
jeevansathi

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका का कारक माना गया है| ये बहुत ही नम्र ग्रह माना जाता है। जब भी पति-पत्नी के आपसी संबंधों पर बात आती है तो कुंडली मैं शुक्र की स्थिति पर विचार किया जाता है। प्रेमी-प्रेमिका के संबंध कितना प्रगाढ़ होगा और क्या दोनों एकदूसरे के लिए अच्छे जीवनसाथी साबित होंगे कि नहीं, इसके लिए भी शुक्र को ही देखा जाता है। कुंडली मैं यदि शुक्र प्रबल हो तो वो व्यक्ति शारीरिक रूप से सुंदर एवं आकर्षक व्यक्तित्व का मालिक होता है। ज्यादातर लोग उसकी सुंदरता और आकर्षक व्यक्तित्व के कारण उसकी तरफ आकर्षित होते हैं। प्रबल शुक्र वाली महिलाएं बहुत आकर्षक होती हैं, पुरुष इनकी तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। आइये अब आपको बताते हैं कि अलग अलग राशियों में शुक्र की प्रबलता से व्यक्ति के व्यक्तित्व में, व्यवहार में कैसा प्रभाव पड़ता है —

know hidden detail about your fiance and lover by horoscope
aries - फोटो : aries

मेष राशि में शुक्र
शुक्र इस राशि में जातक को उत्तेजित, उन्मादी, बैचैन और कामी बनाता है। स्त्रियों के लिए ये सब विशेष रूप से नहीं है, लेकिन किन्तु ये उनको घर और संतान के सुख से वंचित रख सकता है। पुरुषों को ये दूसरो की तरफ आकर्षित करने वाला, परस्त्री की तरफ झुकाव वाला और बढ़-चढ़ कर उपहार देने वाला बनाता है। ऐसे लोगों के लिए स्त्री से ज्यादा लगाव पतन का कारण भी बन सकता है। इनके जीवन में प्यार की कमी नहीं रहती। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होता है। कॅरियर में उन्नति देखने को मिलती है।

know hidden detail about your fiance and lover by horoscope
taurus - फोटो : taurus

वृषभ राशि में शुक्र
वृषभ राशि में शुक्र जातक को अत्यधिक प्यार और अपनत्व वाला बनाता है। इस तरह के लोग सीधे, सच्चे और अपने प्यार व रिश्तों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होते हैं। इस तरह के जातक अपने रिश्तों को बचाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। प्यार में सेक्स को अहमियत देते हैं। ऐसे जातक अपने जीवन के आयामों के बारे में जानकारी रखते हुए उन्हें पाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करते हैं। पुरुष कई महिलाओं का साथ पसंद तो करते हैं लेकिन अपनी पत्नी के साथ हमेशा बंधे रहते हैं। अपनी बातों पर अडिग रहते हैं। इन्हे सरकारी सम्मान और यश मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know hidden detail about your fiance and lover by horoscope
gemini sign

मिथुन राशि में शुक्र
मिथुन राशि में शुक्र वाला जातक आम तौर पर मानसिक रूप से प्यार करने वाला, प्रेम भावना को ज्यादा व्यक्त करने वाला, कम उत्साह रखने वाला होता है। जातक शारीरिक सम्बन्ध केवल उत्साह या जिज्ञासावश बनाने वाले होते हैं। लेकिन इन्हे कम समय तक निभाने वाले होते हैं। प्रेम में पैसा या उपहार देने-लेने को मान्यता देते हैं। बुद्धिमान एवं लोगों की प्रशंसा के पात्र होते हैं। किन्तु अपने साथी से इन्हे बहुत ज्यादा साथ नहीं मिलता।

विज्ञापन
know hidden detail about your fiance and lover by horoscope
cancer sign

कर्क राशि में शुक्र
इस राशि में शुक्र वाला जातक संवेदनशील, प्रेम करने वाला और प्रेम पाने की इच्छा रखने वाला होता है। ये प्रेम में जल्दबाजी न करके धीरज के साथ से काम लेते हैं। घरेलू संबंधों में गहरा मान रखने वाले, प्रेम व त्याग की भावना रखने वाले होते हैं। अपने इसी व्यवहार के चलते कभी कभी धोखा भी खा जाते हैं। अपने से अधिक आयु - विशेषकर अधिक आयु की महिला से प्रेम या शादी कर सकते हैं। पैसे का आभाव या व्यवसाय में परेशानी की वजह से कभी कभी शादी में विलम्ब हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed