फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Planet Transit In July 2021: जानिए जुलाई में कब कौन सा ग्रह बदलेगा राशि और इसका प्रभाव

Tue, 29 Jun 2021 01:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 29 Jun 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
planet transit in july 2021 four planets transit and impact
जुलाई माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

अंग्रेजी कैलेंडर का सातवां महीना जुलाई ज्योतिष के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने जा रहा है। जुलाई के महीने में चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। महीने के पहले सप्ताह में ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। बुध 7 जुलाई को मिथुन राशि में इसके बाद इसी महीने में एक बार फिर से 25 जुलाई को कर्क राशि में  प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह के बाद ग्रहों के राजा सूर्य भगवान अपनी राशि बदलेंगे। 16 जुलाई को सूर्य चंद्रमा की राशि कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर इस राशि में वे एक महीने तक विराजमान रहेंगे। सूर्य के बाद सुख और भोग प्रदाता ग्रह शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जुलाई महीने का आखिरी ग्रह परिवर्तन मंगल का होगा। 20 जुलाई को मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 

planet transit in july 2021 four planets transit and impact
mercury transit
बुध का राशि परिवर्तन
7 जुलाई को बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे फिर इसके बाद 25 जुलाई को दोबारा राशि परिवर्तन करेंगे इस बार ये कर्क राशि में गोचर करेंगे। बुध बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। वैदिक ज्योतिष में बुध को मार्केटिंग, बुद्धि कौशल, व्यवसाय, प्रबंधन, और संचार आदि का कारक माना गया है। बुध को तटस्थ ग्रह माना गया है। जिस किसी की कुंडली में बुध अनुकूल स्थिति में रहते हैं व्यक्ति को बुद्धिमानी और तार्किक ढंग से निर्णय लेने में सहायता प्रदान करते हैं। 
 
planet transit in july 2021 four planets transit and impact
सूर्य का राशि परिवर्तन
16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।  सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीच राशिगत संज्ञक तथा मेष राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। सूर्य के कर्क राशि में अपना स्थान बदलने के कारण कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
planet transit in july 2021 four planets transit and impact

शुक्र का राशि परिवर्तन
वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सौंदर्य, सुख और विलासिता का कारक माना गया है। 17 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि सूर्य की राशि है। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीचराशिगत तथा मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर वैवाहिक जीवन में सुख बना रहता है और सभी तरह के ऐशोआराम और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है, वहीं कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। शुक्र ग्रह भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा जैसे नक्षत्रों के स्वामी ग्रह हैं। बुध और शनि शुक्र ग्रह के मित्र जबकि सूर्य और चंद्रमा शत्रु ग्रह माने जाते हैं। 

विज्ञापन
planet transit in july 2021 four planets transit and impact
मंगल का राशि परिवर्तन
ज्योतिष में मंगल ग्रह का विशेष महत्व होता है। मंगल ग्रह को उग्र ग्रह माना गया है। 20 जुलाई को मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति का दर्जा मिला हुआ है। इसके अलावा मंगल ग्रह को पृथ्वी पुत्र कहा जाता है। जिन जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह शुभ भाव में होते हैं ऐसे लोग काफी बुद्धिमान, प्रतापी और ऊर्जावान होते हैं। ज्योतिष में मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह कर्क राशि में ही नीच के और मकर राशि में उच्च राशि के माने जाते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed