फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशियों के लोगों की किस्मत होती है सबसे तेज, जीवन में करते हैं खूब सारा धन अर्जित

Wed, 14 Jul 2021 02:04 PM IST
संकल्प सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 14 Jul 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
People of these zodiac signs are very lucky earns lot of money in their life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति जिस ग्रह नक्षत्र और राशियों में जन्म लेता है, उसका उसके जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मान्यता है कि व्यक्ति के जन्म के समय जो ग्रह नक्षत्रों की स्थिति होती है, उससे उसका पूरा जीवन प्रभावित होता है। उसके जीवन का संपूर्ण सार जन्म के समय के यही ग्रह नक्षत्र लिखते हैं। ज्योतिष विद्या के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति विशेष नक्षत्र या राशि में जन्म लेता है, तो उसको जीवन में खूब तरक्की मिलती है। इन राशियों से जुड़े लोग हमेशा धन कमाने की जुगत में लगे रहते हैं। ये लोग जिस काम की शुरुआत करते हैं, वहां इन्हें सफलता मिलती है। इनमें धनवान बनने की तीव्र आकांक्षा होती है। मान्यता है कि इन राशियों के लोगों की किस्मत काफी तेज होती है। इस कारण रास्ते में आने वाली सभी दिक्कतें खुद बा खुद दूर हो जाती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन राशियों के लोगों के बारे में -

People of these zodiac signs are very lucky earns lot of money in their life
वृषभ राशि - फोटो : Social media

वृषभ राशि


ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। शुक्र ग्रह विलासिता, धन और संपत्ति का प्रतीक माना गया है। इस कारण इस राशि के लोग सदा विलासपूर्ण जीवन जीने के लिए धन कमाने के नए-नए मार्गों को ढूंढते हैं। इन लोगों की किस्मत सदा इन पर मेहरबान रहती है। ये लोग दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं, जिस किसी भी चीज को करने की ये ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं।

People of these zodiac signs are very lucky earns lot of money in their life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

वृश्चिक राशि 


वृश्चिक राशि के लोगों को भौतिक वस्तुओं से काफी प्यार होता है। महंगी कारें, बड़े घर, विलासितापूर्ण जीवन ये सब चीजें इन्हें अपनी ओर आकर्षित करती हैं। अपने जीवन में इन सब चीजों को पाने के लिए ये लोग खूब प्रयास करते हैं। इन लोगों की भी किस्मत काफी अच्छी होती है। इन लोगों का जीवन देखने का दृष्टिकोण काफी अलग होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
People of these zodiac signs are very lucky earns lot of money in their life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

कर्क राशि


इस मामले में कर्क राशि के लोग तीसरे स्थान पर आते हैं। ये लोग काफी परिश्रमी होते हैं। अपने परिवार और अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए ये सदा धन कमाने की जुगत में लगे रहते हैं। इन लोगों का भाग्य काफी मजबूत होता है। 

विज्ञापन
People of these zodiac signs are very lucky earns lot of money in their life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : getty images

सिंह राशि


सिंह राशि के लोग अपनी अलग पहचान बनाते हैं। इन्हें किसी का साथ पसंद नहीं होता। ये अपना रास्ता खुद से तय करते हैं। इस राशि से जुड़े लोगों के अंदर काफी अच्छा नेतृत्व करने का गुण होता है। इन लोगों के अंदर भी विलासितापूर्ण जीवन जीने की इच्छा होती है। इस कारण ये लोग महंगी से महंगी वस्तुओं को खरीदने के लिए सदा मेहनत करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed