Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 दिसंबर को शनिदेव होंगे मार्गी, इन राशियों का बुरा दौर होगा खत्म और मिलेंगे अच्छे अवसर

Mon, 16 Nov 2026 03:59 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Nov 2026 03:59 PM IST
सार

पंचांग के अनुसार, शनिदेव 11 दिसंबर को मार्गी होंगे जिससे आने वाले दिनों में कुछ राशियों को करियर-कारोबार में लाभ और तरक्की मिलने के संकेत हैं। 

विज्ञापन
shani margi 2026 On 11 December Positive Impact  And Financial Growth For These Zodiac Sign
शनि का मार्गी होना कुछ राशियों के लिए शुभ - फोटो : amar ujala

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। दिसंबर में शनि देव मार्गी होने वाले हैं। ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं और जब-जब शनि की चाल में बदलाव आता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। शनि अभी मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं ऐसे में जब शनि वक्री से मार्गी होंगे तो लंबे समय से रुके हुए काम में तेजी आती है। इस दौरान करियर-कारोबार और आर्थिक मामलों में नए-नए अवसर मिलते हैं। 


आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने का सबसे अच्छा प्रभाव किन-किन राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। 

शनिदेव कब होंगे मार्गी?
द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 को शनिदेव मीन राशि में मार्गी होंगे। आपको बता दें कि शनिदेव 27 जुलाई 2026 को मीन राशि में वक्री हुए थे। जो करीब  138 दिनों तक वक्री रहने के बाद 11 दिसंबर को सुबह करीब 5 बजे मार्गी होंगे। शनि 03 जून 2027 तक मीन राशि में मार्गी रहेंगे, फिर इसके बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। 

Trending Videos
shani margi 2026 On 11 December Positive Impact  And Financial Growth For These Zodiac Sign
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
इन राशियों पर शुभ पड़ेगा शुभ प्रभाव
कन्या 
शनि का मार्गी होना कन्या राशि वालों के लिए अच्छा और शुभ साबित होगा। आर्थिक मामलों में आपको आने वाले दिनों में राहत मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी और नए-नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। करियर-कारोबार में लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस दौरान आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग योग बनेंगे। 
shani margi 2026 On 11 December Positive Impact  And Financial Growth For These Zodiac Sign
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शनिदेव की सीधी चाल आपके करियर को एक नई तरह की दिशा दे सकती है। नौकरी के तलाश पूरी होगी और इस दौरान नए तरह के संपर्कों का लाभ आपको मिलेगा।। जो लोग व्यापार में हैं उनकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा इजाफा होगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। अचानक से धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani margi 2026 On 11 December Positive Impact  And Financial Growth For These Zodiac Sign
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
शनि का मार्गी होना मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। सफलता के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में आपको बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। शनि का मार्गी होना आपके लिए कई कामों में तेजी लाएगा। इस दौरान आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। 

शुक्र मार्गी 2026: 22 नवंबर तक इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-करियर में तरक्की के मिलेंगे मौके


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed