फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुआ कीजिए आपकी हथेली में नहीं हो ऐसे निशान, जीवन भर रहेंगे परेशान

Sat, 30 Jul 2016 10:13 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
palmistry inauspicious sign
हस्‍तरेखा

समुद्रशास्‍त्र के अनुसार हर व्यक्त‌ि की हथेली में उसके पूरे जीवन का लेखा-जोखा होता है ज‌िसे ब्रह्मा का लेख कहा जाता है। इसल‌िए बहुत से ज्योत‌िषी जन्म का समय मालूम नहीं होने पर हथेली देखकर जन्मपत्री बनाते हैं। हथेली में मौजूद कई रेखाओं को समुद्रशास्‍त्र में बहुत ही शुभ माना गया है तो कुछ ऐसी रेखाएं हैं जो शुभ च‌िन्हों को भी अप्रभावी बना देते हैं और व्यक्त‌ि को जीवन भर परेशान करते हैं। देख‌िए अपनी हथेली और जान‌िए आपकी परेशानी और तंगी की वजह यह रेखा तो नहीं।

दुआ कीज‌िए आपकी हथेली में नहीं हो ऐसे न‌िशान, जीवन भर रहेंगे परेशान

palmistry inauspicious sign
हस्‍तरेखा

हथेली में जाल का न‌िशान होना अच्छा नहीं माना गया है। यह न‌िशान गुरु पर्वत यानी तर्जनी उंगली के ऊपर होने पर व्यक्त‌ि को धन के मामले में परेशान‌ियों का सामना करना पड़ता है। धर्म कर्म में इनकी आस्‍था कम होती है लेक‌िन धार्म‌िक होने का द‌िखावा करते हैं। शुक्र पर्वत यानी अंगूठे के नीचे यह न‌िशान होने पर व्यक्त‌ि के गुप्त प्रेम संबंध होने की संभावना रहती है।

दुआ कीज‌िए आपकी हथेली में नहीं हो ऐसे न‌िशान, जीवन भर रहेंगे परेशान

palmistry inauspicious sign
क्रास का न‌िशान

हथेली में क्रास यानी कट का न‌िशान शुभ नहीं होता है। यह‌ ज‌िसे रेखा से म‌िलकर बनता है उस रेखा के प्रभाव को कम कर देता है। भाग्य रेखा पर यह न‌िशान भाग्य में रुकावट का संकेत है। व‌िवाह रेखा पर ऐसा न‌िशान होने पर शादी में बाधा और वैवाह‌िक जीवन के सुख में कमी का संकेत माना गया है जबक‌ि जीवन रेखा पर यह न‌िशान जीवन के ल‌िए संकटकारी माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुआ कीज‌िए आपकी हथेली में नहीं हो ऐसे न‌िशान, जीवन भर रहेंगे परेशान

palmistry inauspicious sign
हथेली में द्वीप

द्वीप का न‌िशान हथेली में ज‌िस रेखा पर बना होता है उस रेखा के शुभ प्रभाव को नष्ट कर देता है। मस्त‌िष्क रेखा पर इस न‌िशान के होने पर व्यक्त‌ि का मन व‌िचल‌ित रहता है। चन्द्र पर्वत पर इस न‌िशान का होना जलक्षेत्र से खतरे की आशंका को दर्शाता है। ऐसे व्यक्त‌ियों को नदी, तालाब, समुद्र, झील के पास लापरवाही से बचना चाह‌िए। यह न‌िशान शुक्र पर्वत पर होने से प्यार में धोखा म‌िलता है। यौन रोग की भी आशंका रहती है।

विज्ञापन

दुआ कीज‌िए आपकी हथेली में नहीं हो ऐसे न‌िशान, जीवन भर रहेंगे परेशान

palmistry inauspicious sign
circle

व‌िवाह रेखा, चन्द्र पर्वत और मंगल पर्वत पर वृत्त यानी गोल च‌िन्ह होना अच्छा नहीं माना जाता है। चन्द्र पर्वत पर होने से जल से खतरा रहता है, जबक‌ि व‌िवाह रेखा पर यह न‌िशान व‌ैवाह‌िक जीवन के सुख में बाधक होता है। जबक‌ि शन‌ि और गुरु पर्वत पर य‌ह न‌िशान शुभ लाभ दायक होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed