फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान विष्णु और शिव की कृपा से हथेली में होते हैं ये निशान, जरूर बनते हैं धनवान

Wed, 20 Jul 2016 10:45 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली। Updated Wed, 20 Jul 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
palmistry auspicious sign in hand
हस्‍तरेखा

हर व्यक्त‌ि की हथेली में कुछ आड़ी सीधी रेखाएं होती हैं। इन्हीं रेखाओं से कुछ ऐसे न‌िशान बन जाते हैं जो बताते हैं क‌ि व्यक्त‌ि क‌ितना भाग्यशाली हैं। इन्हीं रेखाओं में कुछ ऐसी भी रेखाएं बन जाती हैं जो बहुत कम लोगों की हथेली में पायी जाती हैं। कहते हैं क‌ि ज‌िनकी हथेली में ऐसी रेखाएं होती हैं उन्हें अपने पूर्वजन्म के अच्छे कर्मों के कारण भगवान श‌िव और व‌िष्‍णु की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे व्यक्त‌ि कम पर‌िश्रम और प्रयास से ही सफलता की ऊंचाईयों को छूते हैं और धन एवं सुख पाते हैं।

भगवान व‌‌िष्‍णु और श‌िव की कृपा से हथेली में होते हैं यह न‌िशान, जरुर बनते हैं धनवान

palmistry auspicious sign in hand
हस्‍तरेखा
भगवान श‌िव का प्रतीक च‌िन्ह त्र‌िशूल माना जाता है। समुद्रशास्‍त्र के अनुसार हथेली में ज‌िस रेखा से म‌िलकर त्र‌िशूल च‌िन्ह बनता है उस रेखा के फल कई गुणा बढ़ जाते हैं। अगर त्र‌िशूल च‌िन्ह भाग्यरेखा पर बना हो तो व्यक्त‌ि बहुत ही भाग्यशाली होता है।

भगवान व‌‌िष्‍णु और श‌िव की कृपा से हथेली में होते हैं यह न‌िशान, जरुर बनते हैं धनवान

palmistry auspicious sign in hand
हस्‍तरेखा
हृदय रेखा के स‌िरे पर गुरु पर्वत के पास त्र‌िशूल च‌िन्ह व्यक्त‌ि को सामाज‌िक प्रत‌िष्ठा और गुणवान बनाता है। ऐसे व्यक्त‌ि धनवान और भाग्यवान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान व‌‌िष्‍णु और श‌िव की कृपा से हथेली में होते हैं यह न‌िशान, जरुर बनते हैं धनवान

palmistry auspicious sign in hand
हस्‍तरेखा
सूर्य रेखा पर त्र‌िशूल का च‌िन्ह व्‍यक्त‌ि को सरकारी क्षेत्र में लाभ और उच्च पद, प्रत‌िष्ठा द‌िलाने में सहायक होता है। लेक‌िन त्र‌िशूल के साथ कई अन्य रेखाएं न‌िकाल रही हों तब इसका पर‌िणाम ठीक व‌िपरीत होता है।
विज्ञापन

भगवान व‌‌िष्‍णु और श‌िव की कृपा से हथेली में होते हैं यह न‌िशान, जरुर बनते हैं धनवान

palmistry auspicious sign in hand
हस्‍तरेखा चक्र

श‌िव जी का प्रतीक जैसे त्र‌िशूल है भगवान व‌िष्‍णु प्रतीक चक्र है। समुद्रशास्‍त्र के अनुसार ज‌िस व्यक्त‌ि की हथेली में दसों उंगल‌ियों में चक्र के न‌िशान होते हैं वह चक्रवर्ती होता है। प्राचीन काल में माना जाता था क‌ि ऐसा व्यक्त‌ि महान राजा होगा ज‌िसका साम्राज्य व‌िशाल होगा। लेक‌िन वर्तमान समय में जब राजे रजवाड़े नहीं रह गए हैं तब यह माना जाता है क‌ि व्‍यक्त‌ि बड़े भूखंड का स्वामी होगा। सरकारी अध‌िकारी और धन-संपन्न हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed