{"_id":"6ac39fa4bb673f325508e146","slug":"palmistry-venus-mount-in-palm-makes-rich-and-happy-married-life-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथेली पर उभरा हुआ शुक्र पर्वत व्यक्ति को बनाता है धनवान और वैवाहिक जीवन में रहती है मधुरता","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
हथेली पर उभरा हुआ शुक्र पर्वत व्यक्ति को बनाता है धनवान और वैवाहिक जीवन में रहती है मधुरता
Mon, 05 Oct 2026 06:32 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:32 PM IST
सार
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर शुक्र पर्वत में उभार होता है उनके जीवन में धन और वैवाहिक जीवन में सुख की कमी नहीं होती है। ऐसे लोगों को अच्छा जीवन साथी मिलता है।
विज्ञापन
हथेली पर शुक्र पर्वत के संकेत
- फोटो : अमर उजाला AI
विस्तार
हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और पर्वत बने हुए होते हैं, जिनका अलग-अलग महत्व होता है। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बने पर्वतों का अध्ययन करके व्यक्ति के स्वभाव, आर्थिक स्थिति, वैवाहिक जीवन के बारे में काफी कुछ बातें मालूम होती हैं। हथेली पर शुक्र, सूर्य, शनि, चंद्रमा और गुरु पर्वत मुख्य रूप से बने हुए होते हैं। आज हम आपको हथेली पर बने शुक्र पर्वत के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दें हथेली पर शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे और जीवन रेखा आसपास उभरे स्थान को कहते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली पर शुक्र पर्वत में उभार होता है वह जातक बहुत ही आकर्षण, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं से भरपूर होता है। शुक्र पर्वत में उभार होने पर और शुभ निशान बनने पर व्यक्ति अपने जीवन में अकूत धन-दौलत की प्राप्ति करता है और खुशनुमा वैवाहिक जीवन रहता है।
उभरा हुआ शुक्र पर्वत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर शुक्र पर्वत उभरा हुआ हो, साफ और स्पष्ट हो और भरा हुआ हो इसके बहुत ही शुभ और सकारात्मक संकेत माना जाता है। उभरा हुआ शुक्र पर्वत सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं से युक्ति होता है। ऐसे व्यक्ति के अंदर सौंदर्य, आकर्षण, कला और रचनात्मकता रहती है। पूरी तरह से विकसित शुक्र पर्वत होने पर व्यक्ति के जीवन में धन, प्रेम और पारिवारिक सुख प्राप्ति करने के अच्छे संकेत होते हैं। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन प्रेम और समर्पण से भरा हुआ हुआ होता है।
- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर शुक्र पर्वत में सामान्य रूप से उभरा हुआ, मुलायम और बिना कटाव और जालीनुमा होता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही इमोशनल, दूसरों को मान-सम्मान देने वाला, समझदार और सहयोग वाला होता है। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतता है। इस तरह के लोग अपने पार्टनर सो बहुत बहुत ही प्यार करने वाले और केयरिंग नेचर के होते हैं।
विज्ञापन
- दबा हुआ शुक्र पर्वत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, वहीं अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत सपाट, दबा हुआ हो तो व्यक्ति के जीवन में प्रेम, उत्साह और भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी होती है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही संकोची स्वभाव का होता है।
सूर्य पर्वत पर ये तीन निशान बनने पर व्यक्ति को जीवन में मिलता है ऊंचा मुकाम और अपार धन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।