फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Palmistry For Government Job saturn Mount On Palm Tells About Lucky And Get Government Job

हथेली पर इस तरह बना शनि पर्वत देता है सरकारी नौकरी और धनवान बनने के संकेत

Fri, 30 Oct 2026 02:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 30 Oct 2026 02:27 PM IST
सार

हथेली पर बना शनि पर्वत व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा असर डालता है। अगर हथेली पर उठा और विकसित हो तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली, मेहनती और कर्मठ होता है। 

विज्ञापन
Palmistry For Government Job saturn Mount On Palm Tells About Lucky And Get Government Job
हस्तरेखा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी जातक की कुंडली में मौजूद ग्रहों और नक्षत्रों का विश्लेषण करके व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी की जाती है। इस तरह से हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के हथेली पर पर्वतों और रेखाओं के आधार पर फलित किया जाता है। हथेली पर ग्रहों के रूप में शनि, सूर्य, बुध, चंद्रम, शुक्र और गुरु पर्वत मुख्य होते हैं। आज हम आपको हथेली पर मौजूद शनि पर्वत के बारे में बताएंगे। हथेली पर मौजूद शनि पर्वत को न्याय, कर्म और मेहनत का प्रतीक माना जाता है। हथेली पर अगर शनि पर्वत मजबूत होता है तो इससे सरकारी नौकरी और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं हथेली पर शनि पर्वत कहां होता है और इसके शुभ निशान क्या-क्या होते हैं। 
विज्ञापन


कहां बना होता है शनि पर्वत?
हथेली पर शनि पर्वत शनि ग्रह का प्रतीक होता है। हथेली में मध्यमा उंगली के ठीक नीचे उभरे हिस्से को शनि पर्वत कहते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर शनि पर्वत पर में अच्छा उभार और अच्छे तरीके से बना हुआ है। इससे व्यक्ति भाग्यशाली और धन-दौलत वाला होता है। 
विज्ञापन


शनि पर्वत उभरा हो तो अच्छा
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर मध्यमा उंगली के नीचे बना शनि पर्वत पूरी तरह से विकसित और उभरा हुआ हो तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही मेहनती और आत्मविश्वास से भरा हुआ होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनि पर्वत पर बना त्रिकोण का निशान
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में बना शनि पर्वत पर त्रिकोण का निशान बना हो तो व्यक्ति बहुत ही लगनशील और मेहनती होता है। ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं और सरकारी नौकरी की चाहत पूरी होती है। ऐसे लोग धनी होते हैं और अपने थोड़े से ही प्रयासों अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं। ऐसे लोग सुख-सुविधा और ऐशोआराम की प्राप्ति होती है। 

शनि पर्वत पर वर्ग का निशान
अगर किसी व्यक्ति के हथेली पर बने शनि पर्वत पर वर्ग के आकार का कोई निशान होता है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोग बहुत ही कम उम्र में बड़ी सफलता को प्राप्ति करते हैं। इनका समाज में अच्छा मान-समाज होता है। 

हथेली पर उभरा हुआ शुक्र पर्वत व्यक्ति को बनाता है धनवान और वैवाहिक जीवन में रहती है मधुरता

सूर्य पर्वत पर ये तीन निशान बनने पर व्यक्ति को जीवन में मिलता है ऊंचा मुकाम और अपार धन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed