Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2025: कुछ खास मूलांक के जातकों के लिए सौभाग्यशाली रहा 2025, हर क्षेत्र में मिली तरक्की

Thu, 11 Dec 2025 03:37 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 11 Dec 2025 03:37 PM IST
सार

Year Ender 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2025 अंक 9 का प्रभाव लिए था, जिसका स्वामी मंगल माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 2025 किन मूलांकों के लिए शुभ साबित हुआ और इस वर्ष ने उनके जीवन में क्या परिवर्तन दिए।

विज्ञापन
Year Ender 2025 numerology prediction 2025 lucky mulank number got huge success
इन मूलांक वालों के लिए शुभ रहा 2025 - फोटो : Amar Ujala

Year Ender 2025 Numerology: साल 2025 कई दृष्टियों से खास रहा। अंक ज्योतिष के अनुसार यह वर्ष 9 अंक का प्रभाव लिए था, जिसका स्वामी मंगल माना जाता है। मंगल को साहस, ऊर्जा और प्रगति का संकेत देने वाला ग्रह माना जाता है। पूरे वर्ष मंगल की सक्रियता कई मूलांकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आई। करियर, व्यक्तिगत जीवन और आर्थिक स्थिति में कई लोगों ने बड़ा सुधार देखा। ऐसे में आइए जानते हैं कि 2025 किन मूलांकों के लिए शुभ साबित हुआ और इस वर्ष ने उनके जीवन में क्या परिवर्तन दिए।



Numerology predictions 2026: इन लोगों के लिए शानदार रहेगा साल 2026, जानें आपका मूलांक क्या कहता है
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता

Trending Videos
Year Ender 2025 numerology prediction 2025 lucky mulank number got huge success
मूलांक 4  - फोटो : adobe stock

4, 5, 6, 8 और 9 मूलांकों के लिए बेहद सकारात्मक रहा 2025
मूलांक 4 

4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 4 होता है। इनके लिए 2025 अवसरों का वर्ष रहा। सामान्य उतार-चढ़ाव से गुजरने वाले इस मूलांक के जातकों ने इस साल कई चिंताओं से मुक्ति पाई। विशेषकर व्यापार शुरू करने या विस्तार करने की चाह रखने वालों को 2025 ने मजबूत आधार दिया। बड़े निर्णयों में सफलता मिली और पारिवारिक वातावरण भी सहयोगी रहा। 

Year Ender 2025 numerology prediction 2025 lucky mulank number got huge success
मूलांक 5  - फोटो : adobe stock

मूलांक 5 
 5, 14 या 23 तारीख को जन्म लेने वाले लोग 5 मूलांक के होते हैं, इनके स्वामी बुध होते हैं। इनके लिए 2025 पुनर्जागरण का समय रहा। बुद्धि और संवाद कौशल का असर करियर में साफ दिखाई दिया। कई लोगों ने नौकरी बदली और यह परिवर्तन सकारात्मक साबित हुआ। यात्राओं से जुड़ा कार्य करने वालों को विशेष लाभ मिला। साथ ही मनोरंजन और निजी यात्राओं के कारण यह वर्ष भावनात्मक रूप से भी आनंददायक रहा।

Mulank 3: जीवन में सफल लेकिन प्यार में कमजोर होते हैं मूलांक 3 के जातक, जानें कैसी होती है इनकी लव लाइफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2025 numerology prediction 2025 lucky mulank number got huge success
मूलांक 6  - फोटो : adobe stock

मूलांक 6 
शुक्र की कृपा के चलते मूलांक 6 वालों के लिए 2025 अत्यंत सौभाग्यशाली रहा। 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग 6 मूलांक के होते हैं। आकर्षण शक्ति और व्यक्तित्व में प्रभावशाली बढ़ोतरी ने इन्हें सामाजिक व पेशेवर दोनों क्षेत्रों में पहचान दिलाई। इस वर्ष कई लोगों ने घर, वाहन या महंगी वस्तुओं की खरीदारी की। रिश्तों में भले कुछ उतार-चढ़ाव आए, लेकिन अंततः स्थितियां अनुकूल रहीं और संतोषजनक परिणाम मिले।

विज्ञापन
Year Ender 2025 numerology prediction 2025 lucky mulank number got huge success
मूलांक 8  - फोटो : adobe stock

मूलांक 8 
8, 17, 26 जन्म तारीख वालों के लिए 2025 मेहनत का फल देने वाला वर्ष रहा। लंबे समय से रुके या अधूरे कार्य पूरे हुए। हालांकि सफलता आसान नहीं थी, लेकिन लगन, धैर्य और परिश्रम ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिन लोगों ने प्रयास जारी रखे, उन्हें वर्ष के अंतिम महीनों में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed