5 May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
5 May Ank Jyotish: इन मूलांक वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, नौकरी-यात्रा का मिलेगा अवसर
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए दिन खास रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने में सफल रहेंगे। कामकाज में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। शाम को कोई अपना आपसे मिलने भी आ सकता है। आर्थिक स्थिति भी संतुलित बनी रहेगी। आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
मूलांक 2
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इस समय सभी विवाद दूर होंगे और घर का माहौल शांत व खुशहाल रहेगा। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और मन सुकून महसूस करेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
मूलांक 3
आज थोड़ा मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। कोर्ट के मामलों में उलझे रहेंगे। वहीं आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। समझदारी और धैर्य से लिया गया फैसला आपके लिए बेहतर रहेगा। इसके अलावा धन लाभ आपको हो सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
मूलांक 4
आज वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। बड़ी बात यह है कि, घर से दूर रहने वाले प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि, सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- गुलाबी