{"_id":"6979e6fb19f680948a0159a9","slug":"today-numerology-prediction-29-january-2026-aaj-ka-ank-jyotish-in-hindi-2026-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Ank Jyotish 29 Jan: मूलांक 6 वालों का दिन रह सकता है चुनौतीपूर्ण, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
Aaj Ka Ank Jyotish 29 Jan: मूलांक 6 वालों का दिन रह सकता है चुनौतीपूर्ण, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:45 AM IST
सार
Numerology Prediction Today in Hindi: आज चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर मन को सक्रिय बनाता है और जीवन में स्थिरता के साथ भौतिक सुविधाओं की चाह को भी बढ़ाता है। अंक ज्योतिष जन्मतिथि से निकलने वाले अंकों के जरिए व्यक्ति के स्वभाव, सोच और फैसले लेने की शैली को समझने में मदद करता है। मूलांक 1 से 9 तक हर अंक मानसिक प्रवृत्ति और दिनभर सामने आने वाली परिस्थितियों को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Ank Jyotish Today 29 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
आज 29 जनवरी को माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि व्यक्ति के स्वभाव, सोचने-समझने की क्षमता और जीवन में लिए जाने वाले निर्णयों को समझने का साधन है। जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर जो अंतिम एकल अंक प्राप्त होता है, उसे मूलांक कहते हैं। प्रत्येक मूलांक व्यक्ति के व्यवहार, मानसिक प्रवृत्ति और जीवन की परिस्थितियों पर गहरा प्रभाव डालता है। इन्हीं मूलांकों के आधार पर भाग्यांक और अन्य अंक ज्योतिषीय गणनाएँ तैयार की जाती हैं, जिससे व्यक्ति अपने आने वाले अवसर और चुनौतियों को समझकर बेहतर निर्णय ले सकता है।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
- फोटो : amar ujala
अंक 1
आज कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रहेंगे। आत्मविश्वास और सूझबूझ के साथ किया गया हर प्रयास सकारात्मक परिणाम दे सकता है। जो काम लंबे समय से अटके थे, उनमें गति आने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। दिन भर संतुलन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – केसरिया
3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
- फोटो : amar ujala
अंक 2
आज मानसिक रूप से आप पहले से ज्यादा हल्का और सहज महसूस करेंगे। तनाव और अनावश्यक डर से राहत मिलेगी। मनोरंजन और रोमांस के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जिस लक्ष्य को पाने की इच्छा लंबे समय से थी, उसकी दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन सफलता के लिए धैर्य और निरंतर मेहनत जरूरी होगी।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – हल्का हरा
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
- फोटो : amar ujala
अंक 3
आज आय में वृद्धि और व्यापार से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। बड़े बेटे या किसी युवा सदस्य का सहयोग आपके काम में सहायक सिद्ध होगा। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, शेयर बाजार में अवसर मिल सकता है। शिक्षा और अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
- फोटो : amar ujala
अंक 4
आज कुछ पुरानी समस्याएं फिर से सामने आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है। तकनीकी, कंप्यूटर या मशीनरी से जुड़े काम करने वालों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य के मामले में पेट या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, लापरवाही न करें। धैर्य और सावधानी आज बेहद जरूरी है।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – कत्थई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।