Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: अंक ज्योतिष के अनुसार 28 तारीख का मूलांक 1 है । अंक 1 सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक है। साथ ही 28 का संयुक्त प्रभाव यानी कि 2 और 8 चंद्रमा और शनि की ऊर्जा को दर्शाता है। इस दिन चंद्रमा की प्रबल स्थिति और मूलांक 1 की ऊर्जा मिलकर आत्मविश्वास और भावनात्मक स्पष्टता प्रदान कर सकती है। अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Aaj Ka Ank Jyotish 28 February: मूलांक 3 और 6 वाले किसी नई योजना पर करेंगे कार्य, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Sat, 28 Feb 2026 07:28 AM IST
सार
Numerology Prediction Today in Hindi:अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन