Ank Jyotish Today 27 March | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Aaj Ka Ank Jyotish 27 March: मूलांक 1 और 3 वालों को मिले सकते हैं नई नौकरी के अवसर, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
अंक 1
आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे, जिससे करियर को एक नई दिशा मिलेगी। प्यार और रिश्तों के लिहाज से भी दिन खुशनुमा रहेगा। हालांकि, एक दूसरे से दूर रह रहे प्रेमियों को साथ में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ग्रे
अंक 2
वाणी पर संयम रखें और कार्य के प्रति धैर्य बनाए रखें। व्यापार में अगर कोई आपको समस्याएं घेरे हुए थी, तो आज उससे राहत मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।आपको किसी की बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 3
नए व्यापार से मुनाफा हो सकता है। आप विदेश यात्रा के लिए अनुभवी लोगों से मुलाकात करेंगे। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
अंक 4
व्यापार, करियर और निवेश सभी क्षेत्रों में शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। सेहत भी सही रहेगी और आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग-केसरिया