Ank Jyotish Today 26 March | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Aaj Ka Ank Jyotish 26 March: मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
अंक 1
आपके आर्थिक परिणाम बेहतर होंगे। काम पर नजर बनाए रखें, कोई गड़बड़ हो सकती है। भाइयों से थोड़ा अनबन रह सकती है। संतान के प्रति विशेष ध्यान देना पड़ेगा। जीवनसाथी से भावनात्मक रवैया रहेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग- हरा
अंक- 2
व्यापार में तरक्की के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां मेहनत के अनुरूप प्राप्त होगी। व्यापार में विस्तार की योजना किसी कारणवश लंबित होती चली जाएगी। किसी कार्यक्रम को लेकर परेशान रहेंगे।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – लेमन
अंक - 3
परिवार में सहयोग की भावना विकसित होगी। व्यापारिक सौदे करते समय सावधान रहें। अत्यधिक लोन आदि लेने से बचें। किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा न करें। प्रतियोगी परीक्षा व नौकरी से संबंधित परीक्षा का परिणाम संतोषजनक रहेगा।
शुभ अंक - 25
शुभ रंग – ग्रीन
अंक - 4
दिन जमीन जायदाद और वाहन संबंधी मामलों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। कुछ लोग नया वाहन भी खरीद सकते हैं। मन अपसेट और शरीर में आलस्य का भाव रह सकता है। परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग- ब्राउन