Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 26 June: मूलांक 1 और 5 के लिए सफलता और नए अवसरों का दिन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Fri, 26 Jun 2026 07:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 26 Jun 2026 07:50 AM IST
सार

26 जून 2026 का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार नई संभावनाओं, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है। आज का भाग्यांक 6 शुक्र ग्रह से संबंधित है, जो प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य और रिश्तों में सामंजस्य का प्रतीक माना जाता है। जानें सभी मूलांकों के लिए आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल।

विज्ञापन
Today Numerology Prediction 26 june 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
26 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish 26 June 2026: 26 जून 2026 का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार नई संभावनाओं, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है। आज की तिथि 2+6+0+6+2+0+2+6 = 24 और 2+4 = 6 के अनुसार आज का भाग्यांक 6 बनता है। अंक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, जो प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य, सुख-सुविधा और रिश्तों में सामंजस्य का प्रतीक है। शुक्र के प्रभाव से आज लोगों के निजी जीवन और रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है, साथ ही प्रेम संबंधों में मधुरता आने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में भी सहयोग और टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए माहौल अनुकूल रह सकता है, जबकि व्यापारियों को नए सौदे और लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह दिन रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। हालांकि, अत्यधिक भावनात्मक निर्णय लेने से बचना होगा। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार 26 जून 2026 का दिन सभी मूलांकों के लिए कैसा रहने वाला है।

Trending Videos
Today Numerology Prediction 26 june 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है और संतान से जुड़ी कोई उपलब्धि आपको खुशी दे सकती है। निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ अंक- 63
शुभ रंग- हरा

Today Numerology Prediction 26 june 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज करियर से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या सम्मान मिलने की संभावना है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Numerology Prediction 26 june 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। ऑनलाइन कार्यों या खरीदारी में लाभ मिलने के योग हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य जैसे विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन
Today Numerology Prediction 26 june 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और सम्मान मिलने के योग हैं। परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त हो सकते हैं और घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी से कोई सुखद उपहार या सहयोग मिल सकता है।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed