Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
- फोटो : amar ujala
अंक 1
आज आपके लिए नए व्यावसायिक अनुबंध स्थापित होने की संभावना है। आपकी आध्यात्मिक आस्था और धर्म के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। हालांकि, आज व्यर्थ के दिखावे और आडंबर से बचना जरूरी है। नए प्रोजेक्ट्स और योजनाओं पर ध्यान देने से लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका प्रयास सफल रहेगा।
शुभ अंक: 21
शुभ रंग: नारंगी
3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
- फोटो : amar ujala
अंक 2
अनजाने में हुई किसी छोटी गलती से नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। नौकरी में पदोन्नति या स्थानांतरण के संकेत हैं, पर कदम सोच-समझकर उठाएँ। नई योजनाओं पर काम करना आज विशेष लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: भूरा
4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
- फोटो : amar ujala
अंक 3
आज परिवार में छोटे-मोटे विवादों के कारण तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में उन्नति संभव है। खान-पान पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: हरा
5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
- फोटो : amar ujala
अंक 4
आपके निर्णय आज सही साबित होंगे। काम में सफलता और कार्य सिद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आज धर्मग्रंथ पढ़ने में भी रुचि बढ़ सकती है।
शुभ अंक: 23
शुभ रंग: पीला