साल 2017 बीतने में कुछ ही दिन बाकी है ऐसे में अंक ज्योतिष के आधार पर 2018 कैसा रहेगा यह आपके मूलांक पर आधारित होता है। साल 2018 चंद्रमा के नियंत्रण में रहेगा जिसका ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार साल 2018 कई लोगों के सफलता के दरवाजे खोलेगा और कुछ अपने नए मुकाम को हासिल करेंगे। आइए जानते हैं कि मूलांक 1 से 9 वालों के लिए साल कैसा रहेगा। किन मामलों में आपको कामयाबी मिलेगी और किन मामलों से आपको दूर रहना चाहिए।
अंकज्योतिष 2018: अपने जन्मदिन की तारीख से जानिए कैसा रहेगा साल 2018
मूलांक 1: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने में 1, 10, 19 या 28 तारीख है उनका मूलांक 1 है। एक मूलांक वालों के यह वर्ष आपके लिए उत्साहवर्धक और जीवन में कई बदलाव लाने वाला रहेगा। कई लोगों के जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। आपके अंक के स्वामी सूर्य आपको कई रूके हुए कार्यों को पूरा करने में सहायक होंगे। आपके लिए सलाह है कि उत्तेजना और अहंकार पर काबू रखें तो आपके लिए यह वर्ष कामयाबी भरा रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि आपके लिए लाभप्रद रहेगी।
मूलांक 2: इस मूलांक के जातकों के लिए साल 2018 काफी कुछ लेकर आने वाला है । जिन लोगों का जन्म किसी महीने में 2, 11, 20 या 29 तारीख है उसका मूलांक 2 होता है। यह वर्ष आपके लिए कई मामलों में सुखद तो कई मामलों में चिंता और परेशानी लाने वाला है। इस मूलांक के लोगों के लिए साल 2018 में भाग्य आपका साथ देगा और पूरे साल पैसों कमी महसूस नहीं होगी।नौकरी व्यवसाय में आपकी स्थिति कुल मिलकार बढ़िया रहेगी अपने प्रयास और मेहनत से विपरीत स्थितियों को अनुकूल बना सकते हैं। अपने काम में सफल होंगे। खान-पान और आराम का भरपूर मौका मिलेगा। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। लंबी दूरी की यात्रा के योग भी इस साल बन रह हैं। परिवार में छोटे-मोटे विवाद होते रहेंगे।
मूलांक 3: जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी माह की 3,12,21 या 30 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 3 होता है।इस साल अपनी रचनात्मक क्षमता के कारण आप मान-सम्मान और तारीफ प्राप्त करेंगे। जीवन में प्यार में प्यार के खट्टे मीठे अनुभव आपको आनंदित करते रहेंगे। नौकरी में स्थिति सामान्य रूप से अच्छी रहेगी। मीडिया और वाणिज्य क्षेत्र में सफलता की संभावना अच्छी है। खान-पान में लापरवाही करेंगे तो पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। छात्रों के लिए वर्ष अच्छा है तो मेहनत कीजिए परिणाम आनंदित करेगा।
मूलांक 4: जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी महीने की 4,13,22 या 31 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 4 होगा। मूलांक 4 के जातकों के लिए साल 2018 में कई चुनौतियों और परेशानियों से भरा रहेगा । किसी भी काम में सफलता पाने में संघर्ष करना पड़ेगा।नौकरी व्यवसाय के साथ ही जीवन के दूसरे क्षेत्रों मे आपको सजग रहना होगा क्योंकि विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में वर्ष अनुकूल रहना चाहिए इस बात की संभावना दिखती है। इस वर्ष अपने उत्साह और उम्मीद की डोर थामे रहें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।