फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ank Jyotish 30 January 2023: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 30 Jan 2023 07:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 07:11 AM IST
विज्ञापन
numerology prediction 30 January 2023 ank jyotish in hindi
30 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Prediction 2023: 15 फरवरी से शुक्र-गुरु की मीन राशि में युति, देश दुनिया पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

numerology prediction 30 January 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 1 
आज पुराने सम्बन्धियों से मिलना आपके लिए आर्थिक और व्यावसायिक रूप से फायदेमंद होगा। अपने साहस को कम न होने दें और ज़माना आपके क़दमों में होगा। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प आपके लिए लाभदायक होगा। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी

numerology prediction 30 January 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 2 
आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के कगार पर हैं जो शायद विवाह से जुड़ा हो सकता है। अनुबंध और बिक्री के कार्यों की समीक्षा करें। व्यय कम करें और बुरे दिन के लिए कुछ धन बचाएं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 30 January 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 3 
किसी रिश्ते के ख़त्म होने से आप अकेला और उदासीन महसूस कर सकते हैं। कड़ी मेहनत करना जारी रखें और दुश्मनों की बातों को नजरअंदाज करें। आपके नेतृत्व कौशल सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं और आपको पुरस्कार प्रदान करेंगे।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 

विज्ञापन
numerology prediction 30 January 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 4 
चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा के कारण आज का दिन किसी भी कार्य के लिए उपयुक्त है। जिस सफलता को आप लम्बे समय से पाना चाहते है, आज आपको मिलेगी। परिश्रम से अपने सपनों को पूरा करें। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed