Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 29 January 2023: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
सामाजिक कार्यक्रमों का आनंद ले किन्तु बुराइयों से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचें। आपके जीवन का कोई विशेष व्यक्ति किसी मुसीबत या बिमारी का सामना कर सकता है। अतीत का कोई अवशेष आपके सामना आ सकता है।
शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 2
अगर बदलाव को अनदेखा नहीं कर सकते हो तो उसे अच्छे से संभालें। आज आपका दिन आपको अच्छे और बुरे दोनों अनुभव कराएगा। हर काम में सफलता प्राप्त होगी, बस वाहन सही तरीके से चलाये और आपके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपके ध्यान की ज़रूरत है। किसी डील के अंत के लिए अभी आपको बैठकों या अनुबंधों में शामिल होना पड़ सकता है। घर पर किसी भी मतभेद को हल करने के लिए आप अपने सबसे नज़दीकी लोगों की जरूरतों पर ध्यान दें।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- केसरिया
अंक 4
अपने अंदर की आवाज़ को सुनने का समय आ चुका है। अपने भय को अपने सिर पर हावी न होने दें। चिंता न करें क्योंकि सब कुछ ठीक है और आप सही रास्ते पर है। देर है अंधेर नहीं।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- नारंगी