फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 वालों के लिए लाभ के अवसरों से भरा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Thu, 03 Apr 2025 06:20 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 03 Apr 2025 06:20 AM IST
सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।

विज्ञापन
Numerology Prediction 3 April 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
3 April Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि में क्या है अंतर? कैसे एक दूसरे से अलग है ये त्योहार

Numerology Prediction 3 April 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज आपको ऐसा भी लग सकता है कि आपका अपनी जिंदगी पर नियंत्रण नहीं है। पुरानी किसी गलती से सबक लेकर कुछ योजनाओं का निर्माण करेंगे। परिवार में घनिष्ठता बढ़ेगी। अपनी सेहत पर ध्यान दें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ग्रे

Numerology Prediction 3 April 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी हासिल करने में आसानी होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती दिखाई देगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 3 April 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज किसी नए काम की शुरुआत से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह लें। इस दौरान निवेश में जोखिम लेने के बजाय फायदेमंद योजनाएं बनाएं। बिजनेस में आ रही बाधाएं और रुकावट दूर होंगी। मानसिक तनाव से आप बचकर रहें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन
Numerology Prediction 3 April 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज का दिन छात्रों के लिए खास है। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। लेकिन आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्य परेशान रहेंगे। अपनी इनकम के स्रोतों पर भी ध्यान रखें। बिजनेस परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग -नारंगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed